March 12, 2025

MS Excel Interview Questions and Answers in Hindi

हेलो दोस्तों! आज इस लेख के माध्यम से हम आप लोगों के साथ MS Excel के टॉप प्रश्न और उत्तर (Top MS Excel Questions and Answers in Hindi) की लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं। अगर आप MS Excel के माध्यम से अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। तो हमारे इस लेख से आप MS Excel के टॉप इंटरव्यू प्रश्न और उत्तर सीख सकते हैं। इन्हें पढने के बाद इंटरव्यू आसानी से क्रैक कर सकते हैं। अगर आप MS Excel के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे है तो हमारे साथ जुड़े रहे। चलो शुरू करते है।

MS Excel Interview Questions and Answers in Hindi

Table of Contents

Top MS Excel Interview Questions and Answers in Hindi

Q1. MS Excel क्या है?

Ans: MS Excel एक Microsoft का स्प्रेडशीट प्रोग्राम है। जिसका यूज़ डेटा को व्यवस्थित, विश्लेषण और प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है।

Q2. MS Excel की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

Ans: MS Excel की मुख्य विशेषताएँ ये है:

  • यह डेटा को टेबल, चार्ट और ग्राफ में व्यवस्थित करने में सहायता करता है।
  • इसमें गणितीय और तार्किक कार्यों के लिए बहुतसारे फॉर्मूला होते हैं।
  • इससे हम डेटा को फिल्टर और सॉर्ट आसानी से कर सकते है।
  • इसके माध्यम से हम अपने डेटा को चार्ट और ग्राफ के रूप में प्रदर्शित कर सकते है।
Q3. Excel में कितनी पंक्तियाँ और स्तंभ होते हैं?

Ans: डेस्कटॉप एक्सेल में 1,048,576 पंक्तियां और 16,384 स्तंभ होते हैं. हालांकि, यह संख्या वर्शन के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.

Q4. सेल (Cell) क्या होता है?

Ans: Excel में सेल, पंक्ति (Row) और स्तंभ (Column) के मिलने से बनता है। जैसे A1, B2, C1, C5 आदि।

Q5. रेंज (Range) क्या होती है?

Ans: एक से ज्यादा सेल को मिलाकर जो समूह बनता है, उसी को रेंज कहते हैं। उदाहरण: A1:A5 (A1 से A5 तक सभी सेल)।

Q6. Excel में फॉर्मूला क्या होता है?

Ans: Excel में फॉर्मूला डेटा की गणनाओं के लिए यूज़ किया जाता है। उदाहरण: =A1+B1, =B1- A1, आदि।

Q7. MS Excel में फंक्शन क्या होते हैं?

Ans: MS Excel में फंक्शन पहले से ऐड हुए फॉर्मूले होते हैं। जो तेजी से गणना करने में मदद करते हैं, जैसे:
SUM(A1:A5) जोड़ने के लिए
AVERAGE(A1:A5) औसत निकालने के लिए

Q8. Excel में SUM फंक्शन क्या करता है?

Ans: SUM फंक्शन दिए गए नंबरों का SUM करने के लिए होता है।
उदाहरण: =SUM(A1:A5)

Q9. Excel में COUNT फंक्शन क्या करता है?

Ans: Excel में COUNT फंक्शन उन सेल की गिनती करता है जिनमें संख्या होती है।
उदाहरण: =COUNT(A1:A10)

Q10. VLOOKUP क्या है?

Ans: VLOOKUP किसी टेबल में एक निश्चित वैल्यू को खोजने के लिए यूज़ होता है।
उदाहरण: =VLOOKUP(B2,C2:E7,3,TRUE)

Q11. MS Excel में HLOOKUP क्या है?

Ans: MS Excel में HLOOKUP एक फ़ंक्शन है। जो एक टेबल की पहली पंक्ति में डेटा खोजता है और उसी कॉलम में एक निर्दिष्ट पंक्ति से मान लौटाता है।

Q12. CONCATENATE फंक्शन क्या करता है?

Ans: यह MS Excel में दो या अधिक टेक्स्ट स्ट्रिंग को जोड़ता है।
उदाहरण: =CONCATENATE(A1, ” “, B1)

Q13. Excel में Pivot Table क्या होता है?

Ans: MS Excel में Pivot Table का यूज़ बड़े डेटा को संक्षेप में दिखाने और विश्लेषण करने के लिए होता है।

Q14. Excel में IF फंक्शन क्या करता है?

Ans: MS Excel में IF फंक्शन किसी शर्त के आधार पर अलग-अलग परिणाम दिखाता है।
उदाहरण: =IF(A1>50, “पास”, “फेल”)

Q15. Excel में Data Validation क्या है?

Ans: यह MS Excel में सेल में दिए गए डेटा को नियंत्रित करने का तरीका है, जैसे नंबर, तारीख या टेक्स्ट डालना।

Q16. Excel में Conditional Formatting क्या होती है?

Ans: MS Excel में यह किसी शर्त के अनुसार सेल का रंग बदलने के लिए यूज़ होती है।

Q17. Excel में Chart (चार्ट) क्या होता है?

Ans: MS Excel में चार्ट डेटा को ग्राफिकल फॉर्म में दिखाने का तरीका है।

Q18. Excel में Freeze Panes क्या होता है?

Ans: MS Excel में यह किसी पंक्ति को स्थिर रखने का एक तरीका है ताकि स्क्रॉल करने पर भी वह पंक्ति दिखता रहे।

Q19. Excel में Merge & Center क्या करता है?

Ans: Excel में यह कई सेल को मिलाकर एक सेल बनाता है इसका यूज़ टेक्स्ट को केंद्र में रखने के लिए करते है।

Q20. Excel में Text to Columns क्या करता है?

Ans: यह Excel में एक कॉलम के डेटा को अलग-अलग कॉलम में विभाजित करता है।

Q21. Excel में Find और Replace का क्या उपयोग है?

Ans: Excel में किसी शब्द या नंबर को Find खोजने के लिए और उसे Replace करने के लिए यूज़ होता है।

Q22. Excel में Macros क्या होता है?

Ans: मैक्रो Excel में दोहराए जाने वाले कामों को ऑटोमेट करने के लिए यूज़ किया जाता है।

Q23. Excel में Goal Seek क्या होता है?

Ans: यह Excel से किसी निश्चित रिजल्ट को पाने के लिए आवश्यक इनपुट का पता लगाने में सहायता करता है।

Q24. Excel में स्पार्कलाइन (Sparklines) क्या होते हैं?

Ans: छोटे चार्ट जो सेल के अंदर डेटा का ट्रेंड दिखाते हैं।

Q25. Excel में Print Area कैसे सेट करें?

Ans: Excel में वह क्षेत्र जिसे प्रिंट करना है, उसे “Page Layout” → “Print Area” से सेट किया जा सकता है।

Q26. Excel में Protect Sheet क्या करता है?

Ans: Excel में यह किसी शीट को एडिटिंग से बचाने के लिए पासवर्ड लगाने का तरीका है।

Q27. Excel में What-If Analysis क्या होता है?

Ans: Excel में यह डेटा के आधार पर अलग-अलग संभावित परिणामों का विश्लेषण करने के लिए यूज़ होता है।

Q28. Excel में Data Sorting क्या होता है?

Ans: Excel में यह डेटा को किसी विशेष क्रम (जैसे A-Z या 1-100) में व्यवस्थित करने के लिए यूज़ होता है।

Q29. Excel में Flash Fill क्या करता है?

Ans: Excel में यह पैटर्न पहचानकर डेटा को ऑटोमेटिक भरने में मदद करता है।

Q30. Excel में AutoFill क्या होता है?

Ans: Excel में यह एक पैटर्न के आधार पर सेल में डेटा भरने का तरीका है। उदाहरण: यदि A1 में “1” और A2 में “2” है, तो AutoFill नीचे खींचने पर क्रम बढ़ता जाएगा।

यह भी पढ़ें:-  

Conclusion | निष्कर्ष

दोस्तों आशा करता हूँ। हमारा यह लेख पढ़कर आप लोगों को MS Excel का इंटरव्यू क्रैक करने में बहुत हेल्प हुई होगी। अगरआप MS Excel से रिलेटेड और कुछ जानना चाहते हैं। तो कमेंट सेक्शन में कमेंट करके हमें पूछ सकते हैं। हम आपके कमेंट पर रिप्लाई करने की कोशिश करेंगे। ऐसे ही जानकारी पूर्ण लेख पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। हम नई-नई टेक्नोलॉजी पर हर दिन लिखते रहते हैं। यहां तक हमारा लेख पढ़ने के लिए आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद!

Ravendra Singh

नमस्कार दोस्तों, मैं Ravendra Singh, Technical Skills Up का founder हूँ। में एक ब्लॉगर और डिजिटल क्रिएटर हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से आप Digital Marketing और Blogging से जुडी जानकारियां ले सकते हैं। अगर आपको हमारे आर्टिकल्स से सही जानकारी मिलती हैं। तो हमारे आर्टिकल्स को दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। आप हमें social media प्लैटफॉर्म्स पर follow कर सकते हैं।

View all posts by Ravendra Singh →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *