हेलो दोस्तों! आज इस लेख के माध्यम से हम आप लोगों के साथ PHP के टॉप प्रश्न और उत्तर (PHP Interview Questions and Answers in Hindi) की लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं। अगर आप PHP लैंग्वेज के माध्यम से अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। तो हमारे इस लेख से आप PHP के टॉप इंटरव्यू प्रश्न और उत्तर सीख सकते हैं। इन्हें पढने के बाद इंटरव्यू आसानी से क्रैक कर सकते हैं। अगर आप PHP के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे है तो हमारे साथ जुड़े रहे।
TOP PHP Interview Questions and Answers in Hindi
Q1. PHP क्या है?
Ans: PHP एक सर्वर-साइड स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज है। जिसका यूज़ मुख्य रूप से वेबसाइट और वेब एप्लिकेशन डेवलप करने के लिए यूज़ किया जाता है। यह डायनामिक वेब पेज बनाने में सक्षम बनाती है।
Q2. PHP की फुल फॉर्म क्या होती है?
Ans: शुरुआत में PHP को “Personal Home Page” कहा जाता था। लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर “PHP: Hypertext Preprocessor” रख दिया गया।
Q3. PHP कोड को रन करने के लिए कौन सा सर्वर आवश्यक होता है?
Ans: PHP के कोड को रन करने के लिए उन सभी वेब सर्वर का यूज़ किया जाता है। जो PHP लैंग्वेज को सपोर्ट करता हो। जैसे Apache, Nginx, या IIS। ये सभी सर्वर PHP स्क्रिप्ट को समझते हैं।
Q4. PHP की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
Ans: PHP की मुख्य विशेषताएँ ये है:
- PHP सरल और सीखने में आसान लैंग्वेज है। इसके सिंटैक्स अन्य लैंग्वेज की तुलना में सरल है।
- यह एक ओपन सोर्स लैंग्वेज है। इसको मुफ्त में डाउनलोड और यूज़ किया जा सकता है।
- इसका यूज़ डायनामिक वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशन बनाने के लिए किया जाता है।
- यह लैंग्वेज विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है।
Q5. PHP में Echo और Print में क्या अंतर है?
Ans: PHP में Echo और Print में मुख्य अंतर:
- PHP में Echo एक स्टेटमेंट है। जो एक या उससे अधिक स्ट्रिंग्स को आउटपुट करता है। इसका अधिक यूज़ किया जाता है।
- Print एक फ़ंक्शन है। जो एक स्ट्रिंग को आउटपुट करता है। यह Echo की तुलना में थोड़ा धीमा होता है।
Q6. PHP में वेरिएबल कैसे डिक्लेयर किए जाते हैं?
Ans: PHP लैंग्वेज में वेरिएबल को डिक्लेयर करने के लिए $ सिंबल का यूज़ किया जाता है। इसके बाद वेरिएबल का नाम दिया जाता है।
उदाहरण: $name = “Ravendra Singh”;
Q7. PHP में डाटा टाइप्स कितने प्रकार के होते हैं?
Ans PHP लैंग्वेज में डेटा टाइप्स मुख्य रूप से 8 प्रकार के होते हैं।
1. स्केलर (Scalar) डेटा टाइप्स
ये डेटा टाइप्स केवल एक ही वैल्यू स्टोर कर सकते हैं।
- Integer (पूर्णांक) – जैसे: 10, -50, 1000
- Float (दशमलव संख्या या डबल) – जैसे: 10.5, -0.99, 3.14
- String (पाठ्य डेटा/टेक्स्ट) – जैसे: “Hello”, ‘PHP’
- Boolean (बूलियन – सही या गलत) – true या false
2. सम्मिश्र (Compound) डेटा टाइप्स
ये दो या उससे अधिक वैल्यूज़ को स्टोर कर सकते हैं।
- Array में कई वैल्यूज़ को एक साथ स्टोर कर सकते है। $arr = array(1, 2, 3, “PHP”);
- Object: किसी क्लास का ऑब्जेक्ट, जिसमें प्रॉपर्टी और मेथड हो सकते हैं।
3. विशेष (Special) डेटा टाइप्स
ये विशेष परिस्थितियों में यूज़ किए जाते हैं।
- NULL जब कोई वैरिएबल वैल्यू नहीं होती है।
$var = NULL; - Resource का यूज़ बाहरी संसाधनों को रेफर करने के लिए है। जैसे डेटाबेस कनेक्शन।
Q8. PHP में स्ट्रिंग को कैसे हैंडल किया जाता है?
Ans: PHP लैंग्वेज में स्ट्रिंग को single या double quotes में के अंदर बनाया जाता है। इसका यूज़ करके एक साथ कई तरह के ऑपरेशन किए जा सकते हैं। जैसे: जोड़ना, काटना, और बदलना, आदि।
Q9. PHP में Array कितने प्रकार के होते हैं?
Ans: PHP लैंग्वेज में मुख्य रूप से तीन प्रकार के Array होते हैं:
- One-dimensional Array: इसका यूज़ एक पंक्ति में डेटा रखने के लिए होता है।
- Two-dimensional Array: इसका यूज़ डेटा को तालिका के रूप में व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है।
- Multi-dimensional Array: इसका यूज़ जटिल डेटा संरचनाओं को बनाने के लिए किया जाता है।
उदाहरण:
- एक-आयामी: $numbers = [1, 2, 3, 4, 5];
- दो-आयामी: $students = [[“Singh”, 25 ], [“Ravi”, 20]];
- एसोसिएटिव: $user = [“name” => “Singh”, “age” => 25];
Q10. PHP में Constants क्या होते हैं?
Ans: PHP लैंग्वेज में Constants ऐसे विशेष प्रकार के चर होते हैं। इनका मान एक बार परिभाषित करने के बाद बदला नहीं जा सकता। ये पूरे प्रोग्राम में स्थिर रहते हैं। इसका यूज़ अक्सर मुख्य मूल्यों को स्टोर करने के लिए किया जाता हैं।
उदाहरण:
define(“PI”, 3.134259);
echo PI; // Output: 3.134259
Q11. PHP में Constants कैसे डिफाइन किया जाता है?
Ans: PHP लैंग्वेज में Constants एक fixed value होती है। जिसको एक बार define करने के बाद चेंज नहीं जा सकता। इसे define() function या const keyword का यूज़ करके define किया जाता है।
उदाहरण: define(“PI”, 3.14159); या const GRAVITY = 9.8;
Q12. PHP में फ़ंक्शन क्या होते हैं?
Ans: PHP में फ़ंक्शन कोड का एक छोटा हिस्सा होता है। जिसको एक बार लिखकर बार-बार यूज़ किया जा सकता है। यह किसी विशेष कार्य को करने के लिए क्रिएट किया जाता है। इसकी जब भी जरूरत हो, तो कॉलकिया जा सकता है।
Q13. PHP में फ़ंक्शन कैसे डिफाइन किया जाता है?
Ans: PHP लैंग्वेज में एक फ़ंक्शन को कीवर्ड का यूज़ करके परिभाषित किया जाता है। इसके बाद फ़ंक्शन का नाम, कोष्ठक में पैरामीटर (अगर कोई हों) और फिर फ़ंक्शन का शरीर (जो कोड निष्पादित होगा) होता है।
उदाहरण: function hello($name) {
echo “नमस्ते, ” . $name . “!”;
}
Q14. PHP में Include और Require में क्या अंतर है?
Ans: PHP में include और require दोनों का यूज़ अन्य फ़ाइलों को शामिल करने के लिए किया जाता है। लेकिन, require फ़ाइल नहीं मिलने पर एक घातक त्रुटि उत्पन्न करता है, और स्क्रिप्ट रुक जाती है। जबकि include केवल एक चेतावनी देता है और स्क्रिप्ट चलती रहती है।
Q15. PHP में Session और Cookies में क्या अंतर होता है?
Ans: PHP में Session और Cookies में अंतर:
- Cookies उपयोगकर्ता के बारे में जानकारी को स्थानीय रूप से संग्रहीत करती हैं।
- Sessions उपयोगकर्ता के बारे में जानकारी को सर्वर पर संग्रहीत करती हैं।
Q16. PHP में Form Handling कैसे की जाती है?
Ans: PHP लैंग्वेज में फॉर्म हैंडलिंग का मतलब है। यह यूजर द्वारा फॉर्म में ऐड किये गए डेटा को सर्वर पर प्राप्त करना और उसका यूज़ करना है। यह $_GET या $_POST सुपरग्लोबल वेरिएबल्स का यूज़ करके किया जाता है।
उदाहरण: <?php
$name = $_POST[‘name’];
echo “Hello, ” . $name . “!”;
?>
Q17. PHP में GET और POST मेथड में क्या अंतर है?
Ans: PHP में GET और POST मेथड के बीच अंतर:
PHP में GET और POST दो तरीके हैं। जिनका यूज़ डेटा को सर्वर पर भेजने के लिए किया जाता है। GET मेथड में डेटा URL में दिखाई देता है, जबकि POST मेथड में डेटा URL में नहीं दिखता है।
Q18. PHP में $_SERVER सुपरग्लोबल वेरिएबल क्या होता है?
Ans: **_SERVER** एक सुपरग्लोबल वेरिएबल होता है। जिसका काम PHP में सर्वर और एक्सेस की गई स्क्रिप्ट के बारे में जानकारी प्रदान करना है। इसमें सर्वर हेडर, स्क्रिप्ट का पाथ, क्लाइंट का IP एड्रेस आदि जैसी जानकारी होती है।
Q19. PHP में File Handling कैसे की जाती है?
Ans: PHP लैंग्वेज में File Handling के लिए fopen(), fclose(), fread(), fwrite() जैसी फंक्शन्स का यूज़ होता है। इनका यूज़ फाइल खोलने, बंद करने, डेटा पढ़ने और लिखने के लिए किया जाता है।
Q20. PHP में Error Handling के लिए कौन-कौन से मेथड होते हैं?
Ans: PHP लैंग्वेज में Error Handling के लिए बहुत मेथड होते हैं। जैसे:
- try-catch: Error को पकड़ने और प्रबंधित करने के लिए यूज़ किया जाता है।
- set_error_handler: कस्टम त्रुटि हैंडलर फ़ंक्शन सेट करने के लिए होता है।
- trigger_error: त्रुटि उत्पन्न करने के लिए होता है।
- error_reporting: Error रिपोर्टिंग स्तर को सेट करने के लिएहोता है।
- error_get_last: अंतिम त्रुटि की जानकारी प्राप्त करने के लिए होता है।
Q21. PHP में Try-Catch ब्लॉक क्या होता है?
Ans: PHP लैंग्वेज में Try-Catch एक ऐसा कोड ब्लॉक होता है। जो संभावित Error को संभालने के लिए यूज़ किया जाता है। Try ब्लॉक में वह कोड होता है। जिसमें त्रुटि हो सकती है और Catch ब्लॉक में उस त्रुटि को संभालने का कोड होता है।
Q22. PHP में JSON कैसे उपयोग किया जाता है?
Ans: PHP लैंग्वेज में JSON का यूज़ डेटा को एक संरचित तरीके से एक्सेस करने और भेजने के लिए किया जाता है। json_encode() फ़ंक्शन PHP डेटा को JSON में बदलता है। json_decode() JSON को PHP डेटा में बदलता है। यह वेब सेवाओं और AJAX अनुरोधों में बहुत यूज़ होता है।
Q23. PHP में MySQL से कनेक्शन कैसे किया जाता है?
Ans: PHP लैंग्वेज में MySQL से कनेक्ट करने के लिए, हम mysqli_connect() फ़ंक्शन का यूज़ करते हैं। इस फ़ंक्शन में हम यूज़रनेम, पासवर्ड होस्टनाम, और डेटाबेस का नाम पास करते हैं। यह फ़ंक्शन एक कनेक्शन ऑब्जेक्ट रिटर्न करता है। जिसका यूज़ हम डेटाबेस से डेटा प्राप्त करने और उसमें डेटा डालने के लिए कर सकते हैं।
Q24. PDO और MySQLi में क्या अंतर होता है?
Ans: PDO और MySQLi में क्या अंतर होता है:
- PDO (PHP Data Objects) एक इंटरफ़ेस है। यह विभिन्न डेटाबेस सिस्टम से कनेक्ट करने के लिए एक समान तरीका प्रदान करता है। यह सुरक्षित और लचीला है।
- MySQLi विशेष रूप से डेटाबेस के लिए एक एक्सटेंशन होता है। यह PDO जितना लचीला नहीं होता है। लेकिन MySQL के लिए बेहतर प्रदर्शन प्रदान कर सकता है।
Q25. PHP में Prepared Statements क्या होते हैं?
Ans: PHP में Prepared Statements एक तरह का SQL क्वेरी का टेम्पलेट होता है। इसको पहले से तैयार किया जाता है। यह डेटाबेस इंजेक्शन हमलों से बचाता है। डेटाबेस के साथ इंटरैक्ट करने का यह एक सुरक्षित और कुशल तरीका है।
Q26. PHP में OOP के प्रमुख कांसेप्ट्स क्या हैं?
Ans: PHP में OOP के प्रमुख कांसेप्ट्स हैं:
- क्लास: एक ब्लूप्रिंट जो ऑब्जेक्ट्स के गुणों और व्यवहार को परिभाषित करता है।
- ऑब्जेक्ट: एक क्लास का एक उदाहरण जो वास्तविक दुनिया की चीजों का प्रतिनिधित्व करता है।
- इन्हेरिटेंस: एक क्लास का दूसरे क्लास से गुण और व्यवहार प्राप्त करना होता है।
- पॉलीमॉर्फिज्म: एक ही नाम के मेथड को अलग-अलग क्लास में अलग-अलग तरीके से लागू करना होता है।
- एब्स्ट्रैक्शन: केवल आवश्यक जानकारी को उजागर करना और अनावश्यक विवरणों को छिपाना होता है।
- एंकैप्सुलेशन: डेटा और मेथड्स को एक साथ बंडल करना और उन्हें बाहरी पहुंच से सुरक्षित रखना होता है।
Q27. PHP में Constructor और Destructor क्या होते हैं?
Ans: PHP में Constructor और Destructor:
- Constructor एक विशेष प्रकार का method होता है। जो एक object के बनते ही स्वतः चल जाता है। यह object को initialize करने के लिए यूज़ होता है।
- Destructor भी एक विशेष method होता है। जो एक object के नष्ट होने से पहले स्वतः चल जाता है। यह object से जुड़े संसाधनों को मुक्त करने के लिए यूज़ होता है।
Q28. PHP में Interface और Abstract Class में क्या अंतर है?
Ans: PHP में इंटरफ़ेस और एब्स्ट्रेक्ट क्लास के बीच अंतर:
- इंटरफ़ेस: केवल मेथड्स के सिग्नेचर (नाम, पैरामीटर) को परिभाषित करता है, शरीर नहीं।
- एब्स्ट्रेक्ट क्लास: मेथड्स के सिग्नेचर के साथ-साथ कुछ मेथड्स के शरीर को भी परिभाषित कर सकता है।
Q29. PHP में Traits क्या होते हैं?
Ans: Traits PHP लैंग्वेज में कोड पुन:यूज़ के लिए एक तंत्र हैं। वे एक या अधिक क्लासों में विधियों और गुणों को शामिल करने की अनुमति देते हैं बिना किसी क्लासों को विस्तारित किए।
Q30. PHP में REST API क्या होती है?
Ans: PHP में REST API एक ऐसी सेवा होती है। जो HTTP प्रोटोकॉल का यूज़ करके डेटा को एक्सेस करने, संशोधित करने और स्थानांतरित करने की अनुमति देती है।
Q31. PHP में Composer क्या होता है?
Ans: PHP लैंग्वेज में Composer एक ऐसा उपकरण होता है। जो सभी PHP प्रोजेक्ट्स में आवश्यक लाइब्रेरीज़ और पैकेजेज़ को आसानी से इंस्टॉल और मैनेज करने में सहायता करता है। यह आपके कोड को ज्यादा मॉड्यूलर और आसानी से प्रबंधनीय बनाता है।
Q32. PHP में सुरक्षा के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाए जा सकते हैं?
Ans: PHP में सुरक्षा के लिए ये इनपुट यूज़ किये जाते हैं:
- इनपुट वैलिडेशन: उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए इनपुट को हमेशा वैलिडेट करें।
- SQL इंजेक्शन: प्रिपेर्ड स्टेटमेंट्स या पैरामीटराइज्ड क्वेरी का यूज़ करें।
- क्रॉस-साइट स्क्रिप्टिंग (XSS): htmlspecialchars() या htmlentities() का यूज़ करें।
- सुरक्षित पासवर्ड हैशिंग: password_hash() का यूज़ करें।
Q33. PHP और HTML में क्या अंतर है?
Ans: PHP और HTML के बीच में अंतर:
- HTML एक मार्कअप लैंग्वेज है। जिसका यूज़ वेब पेजों की संरचना बनाने के लिए होता है।
- PHP एक सर्वर-साइड स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज है। जिसका यूज़ वेबसाइटों को गतिशील बनाने के लिए होता है। यह डेटाबेस से वेबसाइटों को जोड़ता है, और HTML को जनरेट करता है।
Q34. PHP में कौन-कौन से पॉपुलर फ्रेमवर्क उपलब्ध हैं?
Ans: PHP में कई लोकप्रिय फ्रेमवर्क ये हैं। जैसे:
- Laravel
- Symfony
- CodeIgniter
- Yii
- CakePHP
- Phalcon:
Q36. PHP में API क्या होती है?
Ans: PHP लैंग्वेज में API (Application Programming Interface) एक सेट ऑफ़ रूल्स या प्रोटोकॉल होता है। जो अलग-अलग सॉफ़्टवेयर और एप्लिकेशन्स को एक-दूसरे के साथ डेटा एक्सचेंज करने के लिए यूज़ होता है।
यह भी पढ़ें:-
- SEO Interview Questions in Hindi
- What is Android in Hindi
- What is Keyword in Hindi
- Hostinger Kya Hai
- What is Google Search Console in Hindi
- Digital Marketing Interview Questions in Hindi
- What is Search Engine in Hindi
- What is Digital Marketing in Hindi
- What is Search Engine in Hindi
- What is Technical SEO in Hindi
- What is Black Hat SEO in Hindi
- What is Sitemap in Hindi
- What is Off Page SEO in Hindi
- What is Blogging in Hindi
- What is Domain Authority in Hindi
Conclusion | निष्कर्ष
दोस्तों आशा करता हूँ। हमारा यह लग पढ़कर आप लोगों को PHP का इंटरव्यू क्रैक करने में बहुत हेल्प हुई होगी। अगरआप PHP से रिलेटेड और कुछ जानना चाहते हैं। तो कमेंट सेक्शन में कमेंट करके हमें पूछ सकते हैं। ऐसे ही जानकारी पूर्ण लेख पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। हम नई-नई टेक्नोलॉजी पर हर दिन लिखते रहते हैं। यहां तक हमारा लेख पढ़ने के लिए आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद!