हेलो दोस्तों! आज इस लेख के माध्यम से हम आप लोगों को जावा के इंटरव्यूज क्रैक करने के लिए टॉप प्रश्नों और उत्तरों की लिस्ट साझा करने जा रहे हैं। इसके माध्यम से आप अपने जावा इंटरव्यू को आसानी से क्रैक कर सकते हे। यह लेख खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है। जो जावा का इंटरव्यू क्रैक करने की तैयारी कर रहे हैं। चाहे आप जावा में फ्रेशर्स हों या अनुभवी प्रोफेशनल्स। हम इसमें आप लोगो के लिए बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल करेंगे। जो आपको आसानी से इंटरव्यू में सफलता दिलाने में मदद करेंगे। इन Java Interview Questions and Answers के माध्यम से आप जावा की प्रमुख अवधारणाओं को समझ सकते हैं और आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू दे सकते हैं। तो चलिए, बिना देर किए जावा इंटरव्यू की तैयारी शुरू करते हैं!
Top Java Interview Questions and Answers in Hindi
Q1. जावा क्या है?
Ans: जावा एक ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। जिसका यूज़ वेब डेवलपमेंट, सॉफ़्टवेयर, वेब एप्लिकेशन और मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट के लिए किया जाता है। जावा लैंग्वेज Write Once, Run Anywhere (WORA) के सिद्धांत पर काम करती है।
Q2. जावा लैंग्वेज की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
Ans: जावा लैंग्वेज की मुख्य विशेषताएँ:
- सिंपल: इस लैंग्वेज को सीखना और यूज़ करना बहुत आसान है।
- ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड: इसमें सभी चीजें ऑब्जेक्ट के रूप में रिप्रेजेंट की जाती हैं।
- प्लेटफॉर्म इंडिपेंडेंट: इस लैंग्वेज में एक बार कोड लिखने के बाद इसे किसी भी प्लेटफॉर्म पर रन कर सकते हैं।
- सेक्योरिटी: जावा लैंग्वेज में वायरस-फ्री एप्लिकेशन बनाए जा सकते हैं।
- मल्टीथ्रेडिंग: जावा लैंग्वेज एक समय में कई कार्य कर सकती है।
Q3. JDK, JRE और JVM में क्या अंतर है?
नाम | फुल फॉर्म | काम |
JDK | Java Development Kit | जावा लैंग्वेज एप्लिकेशन डेवलपमेंट और रन करने के लिए जरूरी टूल्स का कलेक्शन है। |
JRE | Java Runtime Environment | जावा प्रोग्राम को रन करने के लिए जरूरी फाइल्स और लाइब्रेरी है। |
JVM | Java Virtual Machine | जावा कोड को बाइटकोड में कन्वर्ट कर ऑपरेटिंग सिस्टम के अनुसार रन कराता है। |
Q4. ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग (OOP) क्या है?
Ans: यह एक प्रोग्रामिंग स्टाइल है। जिसमें कोड को ऑब्जेक्ट्स और क्लासेस में विभाजित किया जाता है। इसके ये चार मुख्य सिद्धांत हैं:
- इनकैप्सुलेशन डेटा को सुरक्षित रखता है।
- इनहेरिटेंस के माध्यम से एक क्लास दूसरी क्लास की प्रॉपर्टी को इनहेरिट कर सकते है।
- पॉलीमॉरफिज्म के माध्यम से एक चीज को अलग-अलग तरीकों से यूज़ कर सकते है।
- एब्स्ट्रैक्शन के माध्यम से हम अनावश्यक चीजों को छुपा और सिर्फ जरूरी चीजें को दिखाते है।
Q5. जावा लैंग्वेज में डेटा टाइप्स कितने प्रकार के होते हैं?
Ans: जावा में डेटा टाइप्स के प्रकार:
- Primitive Data Types (बेसिक टाइप्स) – int, float, char, boolean आदि।
- Non-Primitive Data Types (क्लास, ऑब्जेक्ट, ऐरे) – String, Array, Class आदि।
Q6. जावा लैंग्वेज में final, finally, और finalize में मुख्य क्या अंतर है?
Ans: final, finally, और finalize में मुख्य अंतर:
कीवर्ड | मतलब |
final | किसी वेरिएबल, क्लास या मेथड को स्थायी बनाने के लिए यूज़ होता है। |
finally | Exception Handling में try-catch के बाद यूज़ होता है। |
finalize | Garbage Collection से पहले ऑब्जेक्ट को क्लीन करने के लिए यूज़ होता है। |
Q7. Constructor क्या होता है?
Ans: Constructor एक स्पेशल मेथड होता है। जो किसी क्लास के ऑब्जेक्ट बनने पर ऑटोमैटिक कॉल होता है।
उदाहरण:
class Car {
Car() { // Constructor
System.out.println(“Car का ऑब्जेक्ट बना!”);
}
}
Q8. Java प्रोग्रामिंग में String Immutable क्यों होती है?
Ans: एक बार String ऑब्जेक्ट क्रिएट होने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता, जिससे मेमोरी और उसका परफॉर्मेंस बेहतर रहता है।
Q9. मल्टीथ्रेडिंग क्या होती है?
Ans: मल्टीथ्रेडिंग का मतलब एक ही समय में दो या उससे ज्यादा टास्क करना होता है।
Q10. Java लैंग्वेज में Collections Framework क्या होता है?
Ans: कलेक्शंस फ्रेमवर्क एक ऐसी लाइब्रेरी है। जो विभिन्न प्रकार के डेटा को संग्रहित करने और मैनेज करने के लिए इंटरफेस और क्लासेस प्रदान करती है।
उदाहरण: ArrayList, LinkedList, HashMap, HashSet आदि।
Q11. Java में Garbage Collection क्या है?
Ans: गार्बेज कलेक्शन एक स्वचालित प्रक्रिया है। जो मेमोरी से अप्रयुक्त ऑब्जेक्ट्स को हटाकर मेमोरी लीक को रोकती है।
Q12. == और equals() में क्या अंतर है?
Ans: == और equals() में मुख्य अंतर:
- == ऑपरेटर दो वैल्यूज की तुलना करता है कि वे बराबर हैं या नहीं।
- equals() मेथड दो ऑब्जेक्ट्स की तुलना करता है कि वे समान हैं या नहीं।
Q13. Java में static कीवर्ड क्या है?
Ans: static एक ऐसा कीवर्ड है जिसका यूज़ क्लास के स्तर पर वैरिएबल और मेथड्स को परिभाषित करने के लिए किया जाता है।
Q14. Java में Final कीवर्ड के उपयोग क्या हैं?
Ans:
- final variable: इसकी वैल्यू एक बार असाइन करने के बाद बदली नहीं जा सकती।
- final method: इसको ओवरराइड नहीं किया जा सकता है।
- final class: इस क्लास से कोई सबक्लास नहीं बनाई जा सकती है।
Q15. Multithreading क्या है?
Ans: Multithreading एक ऐसा प्रोग्रामिंग पैटर्न है। जिसमें एक ही प्रोग्राम के कई भाग एक साथ चल सकते हैं। जिसके माध्यम से प्रोसेसर का बेहतर यूज़ होता है।
Q16. Singleton Class क्या होती है?
Ans: Singleton Class ऐसी क्लास होती है। जिसमें सिर्फ एक ही ऑब्जेक्ट बनाया जा सकता है।
Q17. Deadlock क्या होता है?
Ans: Deadlock एक ऐसी स्थिति होती है। जहां दो या उससे अधिक प्रक्रियाएं एक दूसरे के पूरा होने का इंतजार करती हैं। जिससे कोई भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाती।
Q18. Java लैंग्वेज को प्लेटफॉर्म-इंडिपेंडेंट क्यों कहा जाता है?
Ans: जावा को प्लेटफ़ॉर्म-स्वतंत्र इसलिए कहा जाता है। क्योंकि इसका कंपाइल किया गया कोड (बाइटकोड) किसी भी सिस्टम पर रन किया जा सकता है। जिस पर जावा वर्चुअल मशीन (JVM) स्थापित हो।
Q19. Java में Serialization क्या है?
Ans: यह प्रक्रिया ऑब्जेक्ट को Byte Stream में बदलने की होती है। ताकि इसे फाइल या नेटवर्क पर भेजा जा सके।
class Student implements Serializable { }
Q20. Java में “this” और “super” कीवर्ड का क्या यूज़ है?
Ans: “this” और “super” के मुख्य यूज़
- this: करंट क्लास के वेरिएबल/कंस्ट्रक्टर को रेफर करता है।
- super: पैरेंट क्लास के मेथड को कॉल करता है।
यह भी पढ़ें:-
- SEO Interview Questions in Hindi
- What is Android in Hindi
- What is Keyword in Hindi
- Hostinger Kya Hai
- What is Google Search Console in Hindi
- Digital Marketing Interview Questions in Hindi
- What is Search Engine in Hindi
- What is Digital Marketing in Hindi
- What is Search Engine in Hindi
- What is Technical SEO in Hindi
- What is Black Hat SEO in Hindi
- What is Sitemap in Hindi
- What is Off Page SEO in Hindi
- What is Blogging in Hindi
- What is Domain Authority in Hindi
Conclusion | निष्कर्ष
दोस्तों! मुझे उम्मीद है, हमारा यह लेख पढ़कर आप लोगों को जावा का इंटरव्यू क्रैक करने मेंके लिए संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। अगर आप जावा से रिलेटेड और कुछ जानना चाहते हैं। तो कमेंट सेक्शन में कमेंट करके हमें पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश जरूर करेंगे। ऐसे ही जानकारी पूर्ण लेख पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। हम आगे भी आप लोगो के लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण जानकारी लिखते रहेंगे। आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद!हमें आपके सुझावों का भी हमें इंतजार रहेगा। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!